फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारे तैरता मिला किशोर का शव, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एक दिन पहले यमुना में नहाने गए किशोर का शव गांव मवी के पास यमुना नदी से मिल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के पानीपत रोड चम्मच फैक्ट्री के पास रहने वाले मकसूद का 15 वर्षीय पुत्र फरमान शुक्रवार दोपहर एक बजे घर से यमुना में नहाने के लिए गया हुआ था, लेकिन शुक्रवार की शाम तक फरमान नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को भी परिजन फरमान को पूरे दिन तलाशते रहे। शाम के समय फरमान का शव मवी गांव के पास यमुना किनारे पानी में उतराता मिला। खेत में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, सूचना पर फरमान के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें