अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित अग्रवाल मंडी टटीरी में ट्रक के कुचलने से बाइक सवार घायल युवक की दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसका चचेरा भाई अभी भी गंभीर हालत में है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
सूजरा गांव निवासी प्रभात और प्रशांत दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर 15 जून को बागपत शहर के एक बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने जा रहे थे। जैसे ही अग्रवाल मंडी टटीरी के महनवा रोड के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर किया। घायल प्रभात ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया।