फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ की गूंज लखनऊ पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ की गूंज लखनऊ पहुंची
विज्ञापन

बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे पर बालैनी के पास ढाबा पर महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ करने और पुलिस से हाथापाई करने की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। अफसरों ने बागपत के अधिकारियों के पास फोन करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इतनी बड़ी घटना को एनसीआर में दर्ज किया।
विज्ञापन

जनपद में एक के बाद एक आपराधिक घटना हो रही है। पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शुक्रवार शाम बालैनी क्षेत्र के एक गांव की श्रद्धालु चकबंदी देवता पर पूजा - अर्चना करके घर लौट रहे थे। रास्ते में बालैनी के एक ढाबा पर चाय-पानी पीने लगे। वहां पर कार में सवार होकर आए युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी दौड़ा दिया था। उनसे असलाह तक लूटने का प्रयास किया था। बाद में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला था और दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। अफसरों ने यहां के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पकड़े के आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया। कार्यवाहक बालैनी प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा पकड़े गए युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें