फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली में शिकारियों ने शेह को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर नहीं पहुंचे वन कर्मी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले, वन कर्मियों की मिलीभगत से क्षेत्र में हो रही वन जीवों की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौली गांव के जंगल में रविवार की तड़के शिकारियों ने एक सेह को मार डाला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर शिकारी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। आरोप है कि कई घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जंगल में काफी दिन से शिकारी सक्रिय है और वे आए दिन जंगल में पहुंचकर वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह के समय भी शिकारियों ने एक नील गाय को मौत के घाट उतार दिया था। रविवार को सुबह के समय एक बार फिर शिकारियों ने सेह को अपना शिकार बनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने घेराबंदी कर शिकारियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इसके बाद ग्रामीणों ने वन कर्मियों को फोन करके इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वन अफसरों की मिलीभगत से ही शिकारी क्षेत्र में वन्य जीवों की हत्या कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अंकित, सुधीर, प्रवीण, धर्मेंद्र, राजपाल, सुरेंद्र, मुनेश, विकास, भीम, राजीव, प्रदीप, ओमपाल आदि रहे। दूसरी तरफ वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल ने कहा कि उन्हें इस संबंध मेेें कोई सूचना नहीं मिली है, फिर भी गांव में टीम भेजी जा रही है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें