खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से अवैध अंग्रेजी शराब से लदी एक कार को बरामद किया। कार चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे थाना पुलिस को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाने का इशारा किया तो चालक कार को लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया, लेकिन कार को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस कार को खेकड़ा थाने में ले आई और तलाशी लेने पर कार से हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की 48 पेटी बरामद की। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर शराब तस्कर की तलाश शुरू कर दी।