बड़ौत (बागपत)। पंचवटी मंदिर के नहर पुल पर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे कई वाहन टूट गए और कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। इससे पुल पर करीब आधा घंटे तक बिनौली मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे सैकड़ों लोगों परेशानी उठानी पड़ा। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बड़ौत-बिनौली मार्ग पर मीरापुर रजबहे पर पंचवटी मंदिर के पास दो सांड़ आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते वहां से गुजर रहे कई वाहन चालकों को चोट आईं और उनके वाहन भी टूट गए। इससे करीब आधा घंटे तक बड़ौत-बिनौली मार्ग अवरुद्ध रहा। लोगों ने किसी तरह पानी डालकर सांड़ को वहां से भगाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाहिद बड़ौत निवासी बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के दुकानदारों ने कहा गोशाला नजदीक होते हुए भी गोशाला संचालक बेसहारा पशुओं को अंदर नहीं घुसने देते हैं। इस कारण आए दिन बेसहारा पशु सड़क पर लड़ते हैं। इससे दुकानदारों को नहीं लोगों को मुसीबतें उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन के अधिकारी समस्या हल करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।