खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम गोठरा निवासी व्यक्ति ओमेश मंगलवार को खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा वह शाम के समय अपने प्लाट पर जा रहा था। तभी गांव के ही एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। और गाली गलौच व हाथापाई करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह दहशत में हैं। पीड़ित ने पुलिस से उक्त दबंग युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।