फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो मजदूरों से हजारों रुपये की नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी और धनौरा सिल्वर नगर के बीच मंगलवार की देर शाम बड़ौत से बाइक पर धनौरा जा रहे दो युवकों को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट का विरोध करने पर उनकी तमंचों से पिटाई की और हजारी की नगदी, मोबाइल, घड़ी, लूट ले गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नानक पुत्र स्व. दयाचंद, अमित पुत्र स्व. विनोद बड़ौत में मजदूरी करते हैं। वे मंगलवार की देर शाम बाइक से अपने गांव धनौरा सिल्वर नगर जा रहे थे। जब वे हिलवाड़ी व धनौरा के बीच पहुंचे तो पहले से ही खड़े तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने नानक की तमंचों की बटों से पिटाई की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जबकि अमित को भी चोट लगी है। बदमाश नानक से 6 हजार की नगदी, मोबाइल, अमित से 5 हजार की नगदी और मोबाइल लूट ले गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उन्होंने 100 डायल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें पुट्ठी पुलिस चौकी ले गई। वहां पुलिसकर्मियों ने उनके नाम लिखकर उन्हें घर भेज दिया कि बदमाशों के पकड़े जाने पर सूचना दी जायेगी। घायल नानक को उनके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें