बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर में अकेली युवती को कुछ युवक अगवा करके ले गए। युवती के पिता ने कोतवाली में अगवा करने की तहरीर दी। दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती घर में अकेली थी और उसके माता-पिता जंगल में गए । जब वे घर आए तो उनकी बेटी गायब थी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके पिता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात में तहरीर दी कि उसकी बेटी को कुछ युवक अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।