फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर छात्रों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड से दिल्ली-सहारनपुर रोड जाने वाली मीरापुर रजबहे की पटरी पर छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्र गुटों में बेल्ट चली और जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर गश्ती पुलिस वहां पहुंची तो छात्र भाग निकले। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीए की छात्रा बिजरौल रोड से दिल्ली-सहारनपुर रोड की तरफ मीरापुर रजबहे की पटरी से जा रही थी। तभी चार छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उनके पीछे जा रहे छात्रों के दूसरे गुट ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बेल्ट व लात-घूंसे चलने लगे। किसी ने इसकी सूचना गश्ती पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची तो छात्र खेतों से होकर भाग निकले। पुलिस ने उनका काफी पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इसमें कई छात्रों को चोट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें