फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर घायल
विज्ञापन

बागपत। एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। निवाड़ा पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बाइक पर सवार होकर खेकड़ा थाने में किसी कार्य से गए थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि हादसे में घायल एसआई को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें