फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक छोड़ भागे दो संदिग्ध युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे में मंगलवार की रात बाइक सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। पुलिस और ग्रामीणों के आने पर बाइक छोड़ भागे। मंगलवार की रात अमीनगर सराय कस्बे में बाइक सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। दोनों मार्केट में घुस गए। तभी कस्बावासियों ने उन्हें देख लिया। इसकी सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। पुलिस और ग्रामीणों के आने पर दोनों युवक बाइक छोड़ भाग निकले। दोनों युवकों की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगलों में कांबिंग की लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाश आए दिन लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें