फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमसुम आंसू बहा रही सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित जिला अस्पताल में गुमसुम है। बुधवार को उसने परिवार के लोगों से कम ही बातें की। अधिकतर समय वह लेटी रही। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उसे बेहद आघात लगा है। पीड़ित डरी और सहमी हुई है। उसका भविष्य चौपट हो गया है। बार-बार यही कह रही है कि अब आखिर वह क्या करेगी, उसकी जिंदगी तो बर्बाद हो गई है। घटना के बाद से छात्रा भयभीत है। वह गुमसुम ही बिस्तर पर लेटी हुई है। इसके भाई व बहनें तीमारदारी में लगी हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा के भरोसे ही रात में दो लड़कियां भेज दी थी, लेकिन यहां पर बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी गई है।
विज्ञापन


हरकत में आया सिस्टम, सुधरने लगे सीसीटीवी
बागपत। जिला अस्पताल में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद व्यवस्थाएं पटरी पर लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। वहीं वार्डों से खराब सामान को हटाया गया। इमरजेंसी वार्ड में बिस्तर पर नई चादर डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें