बड़ौत (बागपत)। दो महिलाओं ने संदिग्ध परिस्थितियों मेें जहरीला पदार्थ खा लिया, उन्हें निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। नगर के एक निजी अस्पताल में शबनम पत्नी अजमल निवासी छपरौली को जहरीला पदार्थ खाने के चलते परिजनों ने भर्ती कराया, जिसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं डिंपल पत्नी सोनू निवासी सिनौली को भी इसी अस्पताल मेें भर्ती कराया। उसने भी जहरीला पदार्थ खाया । दोनों अस्पताल से मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पता चला है कि महिलाओं ने गृह क्लेश मेें जहरीला पदार्थ खाया है, इसकी जांच की जा रही है।