बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को कुछ युवक एक किशोरी को अगवा कर ले गए थे, इसे पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बुधवार को सुबह शौच करने गई । तभी उसे कुछ युवक अगवा कर ले गए। किशोरी के पिता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे बरामद कर लिया है। उसे कौन ले गया था किशोरी को पता नहीं है। पुलिस ने फिलहाल उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उसके बाद न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।