बंद फैक्ट्री में 15 लाख की चोरी
बड़ौत (बागपत)।
चोर दिल्ली रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी एक फैक्ट्री के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में फैक्ट्री मालिक ने तहरीर दी।
दिल्ली रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में डीजेएस एग्रो ( मै. शिवानी कांट्रेक्टर्स) काफी दिनों से बंद है। इसमें काफी मशीनरी और सामान भी है। रविवार की रात में फैक्ट्री मालिक अंकित जैन पुत्र सुरेंद्र कुमार जैन फैक्ट्री देखने गए तो ताला टूटा था और अंदर काफी सामान गायब था। चोर फैक्ट्री परिसर से वेल्डिंग रोड, नट-बोल्ट, गैस कटर, इंवर्टर, कालीन, केबल, ट्रैक्टर के रिम, बैटरी की रिक्शा के रिम, डाई व अन्य सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में उन्होंने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फैक्ट्री परिसार में पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है।