फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल गांव में 30 बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नांगल गांव में शनिवार की शाम जर्जर विद्युत लाइन में फाल्ट होने से गन्ने की खेत में आग लग गई। इससे तीन किसानों की 30 बीघा ईख जल गई। नाराज किसानों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार की शाम नांगल के जंगल में किसानों के खेत के ऊपर से जा रही जर्जर विद्युत लाइन के तार आपस में टकराने से फाल्ट हो गया और चिंगारी गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे दिनेश, विनोद, विद्या चंद की गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे और मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों किसानों का 10-10 बीघा गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसको लेकर वहां के किसान तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर आक्रोश जताते हुए कहा कि उनके खेतों के ऊपर से जर्जर विद्युत लाइन गुजर रही है। इसे बदलवाने की मांग वे कई बार कर चुके हैं, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इनमें योगेंद्र, उमेश, प्रमोद, सुरेश, राजवीर, नितिन, सचिन, रामफल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें