फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही खुलासा नहीं तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सही खुलासा नहीं तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

बागपत। शिक्षक अरविंद हत्याकांड का मामला तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित परिवार के पक्ष में बहुत समाज पार्टी के नेता खड़े हो गए। रविवार को एएसपी से मिले। उन्होंने कहा तीन दिन में केस का पुलिस खुलासा करें, वरना आंदोलन किया जाएगा। बसपा के जिला प्रभारी डॉ. गोविंद बाबू के नेतृत्व में परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा 29 जुलाई को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय उसके शिक्षक अरविंद की हत्या कर दी गई थी। उनका आरोप है कि पुलिस सहीं कार्रवाई नहीं की है। पहले तो तहरीर में फेरबदल कर मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों को पकड़ने के बाद कुछ नेताओं के दबाव में छोड़ दिया। आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों के बचाव में कार्य कर रही है। पुलिस वाले उन पर ही समझौते का दबाव बना रहे हैं। जो गलत है। जिला उपाध्यक्ष विक्रम भाटी, कोषाध्यक्ष बबलू कौशिक, हरि पाल सिंह, बामसेफ बड़ौत संयोजक महिपाल सिंह, जिला संयोजक राजेंद्र तेजान के अलावा मृतक के भाई दीपक, मांग मांगी, राजदुलारी, मौसम, अमित, सुमित आदि रहे।
विज्ञापन


भाजपाई कर रहे विकास का समर्थन
बागपत। इस केस में भाजपा नेता साथी शिक्षक विकास का समर्थन कर रहे हैं। उधर, बसपा के बबलू कौशिक ने तो भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आरोपियों का बचाव करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा विकास को क्लीन चिट मिल चुकी है वह निर्दोष है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर सही कार्रवाई करें। किसी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें