फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन रदद होने के सदमे में शिक्षामित्र ने जहर खाया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर।
विज्ञापन

गांव हकीमपुर मेघा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र ने समायोजन रद्द होने के सदमे में जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव चकनपुरी निवासी एवं अल्हैपुर ब्लाक में एनपीआरसी के पद पर कार्यरत अमरीश कुमार ने बताया कि उनका भाई संजीव कुुमार गांव के ही प्राइमरी स्कूल में ही शिक्षामित्र है। सरकार की ओर से संजीव कुमार का सहायक शिक्षक के पद पर समायोजन हो गया था। वर्तमान में संजीव अल्हैपुर ब्लाक के हकीमपुर मेघा गांव के प्राइमरी स्कूल में तैनात है। आरोप है कि जब से कोर्ट ने समायोजन रद्द किया है, तब से वह तनाव में है। आरोप है कि सोमवार की दोपहर संजीव ने जहर खा लिया। जब परिजनों को पता लगा तो उनमें हड़कंप मच गया है। हालत बिगड़ने पर पहले तो परिजनों ने संजीव को स्थानीय डाक्टरों से उपचार कराया। मगर, सुधार न होने पर परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें