फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली के ग्रामीणों ने मवेशियों से लदों ट्रक पकड़ा, 100 कटरे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर मीतली गांव के पास ग्रामीणों ने मवेशियों से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक से कटान के लिए ले जाए जा रहे 100 से भी अधिक कटरे बरामद हुए। दस के लगभग कटरों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। पशु तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। ग्रामीण कटरों को अपने-अपने घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। पशु तस्करों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह के समय बागपत की तरफ से जा रहे मवेशियों से लदे ट्रक को मीतली गांव में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ट्रक में भूसे की तरह कटरे लदे थे। ग्रामीणों को देखकर पशु तस्कर मौके से भाग निकले। ट्रक से 100 से अधिक कटरे बरामद हुए। ग्रामीणों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। ट्रक से कटरों को उतारकर अपने-अपने घर ले गए। ट्रक से दस के लगभग मरे हुए कटरे बरामद हुए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस को कटरे नहीं मिले। मरे हुए कटरों को ग्रामीणों ने जमीन में गड्ढे खोदकर दबा दिया।
सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सुनील मुखिया सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची, तब तक ग्रामीण कटरों को ले जा चुके थे। दो-तीन कटरे मरे मिले हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जमीन गड्ढे खोदकर उन्हें दबा दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ट्रक की मदद से आरोपियों का पता लगाने की प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से पशुओं की तस्करी कर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें