फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली रोड पर महिलाओं में लात-घूंसे चले, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो महिलाएं किसी बात को लेकर आपस मेें उलझ गईं। देखते ही देखते उनके बीच गाली-गलौच व लात-घूंसे चलने शुरू हो गए। इससे देख वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्य गणमान्य लोगों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर वहां से भेजा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बिनौली रोड से गुजर रहे लोगों मेें उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूटी पर आई दो महिलाएं वहां पर पहले से ही मौजूद एक अन्य महिला के साथ उलझ गईं। देखते ही देखते उनमें गाली-गलौच शुरू हो गई और उन्होंने एक-दूसरे पर लात-घूंसे से हमला बोल दिया, जिससे वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानी। बाद मेें लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन महिलाएं फिर भी नहीं मानी। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को थाने ले जाने की बात कही तो महिलाओं ने झगड़ना बंद कर दिया। बताया जाता है कि महिलाओं के पति का प्रेम-प्रसंग का पुराना विवाद चला आ रहा है। हालांकि इस मामले ने किसी ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें