फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब काटने की कोशिश कर रहे युवक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के बाजार में बृहस्पतिवार को सुबह के समय नगर निवासी व्यक्ति रामबीर सामान लेने गया। जब वह बाजार में एक दुकान से सामान लेने लगे, तभी वहां पर एक युवक पहुंच गया और युवक रामबीर के पीछे आकर खड़ा हो गया और उसकी जेब काटने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान जेब काटने का प्रयास कर रहे युवक पर दुकान में सामान लेने बैठे अन्य ग्राहक की नजर पड़ गई और ग्राहक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक भागने लगा। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और लोगों ने युवत की जमकर धुनाई की। युवक के माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कहने पर लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। इससे जाम भी लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें