फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकवाणी केंद्र में छापा, दो युवक और लैपटॉप कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर लोकवाणी केंद्र संचालक ने बना दिया फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र से प्रशासनिक और पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पीड़ित के एसडीएम और कोतवाली में दी शिकायत और समाचार पत्र में छपी खबर को संज्ञान में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने छपरौली चुंगी स्थित पर लोकवाणी केंद्र पर छापेमारी कर लैपटॉप व अन्य कागजात सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि केंद्र संचालक फरार हो गया। कोतवाल ने कहा जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ललित वशिष्ठ पुत्र प्रमोद कुमार ककौर गांव का रहने वाला है। उसका नेवी में मेडिकल समेत कार्रवाई हो चुकी है, उसे अपना मूल निवास प्रमाणपत्र जमा करना था तो उसने छपरौली स्थित लोक वाणी केंद्र पर 400 रुपये देकर मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाया और उसे जमा किया तो वहां पर जांच के बाद वह फर्जी पाया गया। पीड़ित युवक ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पर पहुंचकर लोकवाणी केंद्र के संचालक आरिफ खान के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने लोक वाणी केंद्र पर छापा मारा, लेकिन पुलिस टीम को केंद्र संचालक नहीं मिला, लेकिन दो युवक कार्य करते मिले, पुलिस दोनों युवकों सहित लैपटॉप लेकर कोतवाली ले आयी। अभी इस मामले में जांच की जा रही है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें