बड़ौत (बागपत)। नगर के एक प्रोफेसर की बेटी के फोन पर अश्लील मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसे वह पूछताछ करने मेें जुटी हुई है। पकड़ा गया युवक सोनू पुत्र राकेश बड़ौत का रहने वाला है। वह नगर के एक प्रोफेसर की बेटी के मोबाइल पर काफी दिनों से अश्लील मैसेज भेज रहा था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। बेटी ने अपने पिता को बताया तो उन्होंने कोतवाली पर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 942/18 यूएस-66 की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।