खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में आए दिन हो रही चोरियों को लेकर युवा दुकानदारों ने नगर के बाजार में प्रदर्शन कर पुलिस से चोरों का सुराग लगाने की मांग की।
खेकड़ा नगर में आए दिन हो रही चोरियों की घटनाओं को लेकर दुकानदार खासे परेशान हैं। चोर दुकानदारों की दुकानों को अपना निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी कर रहे हैं। नगर में चोर कई दुकानों और मकानों में चोरी कर दे चुके हैं। बृहस्पतिवार को नगर के बाजार में कई युवा दुकानदार एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस से चोरों को सुराग लगाने की मांग की। उन्होंने कहा क्षेत्र में युवक नशे के आदि हो गए हैं और वह नशे की हालत में चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से नशा करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाने की मांग की। इस दौरान चेतन चंदेला, शिवा यादव, विकास, गुलफाम, सचिन, आदेश धामा, प्रवीन आदि रहे।