फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के पीछे शव मिलने की सूचना से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर चीनी मिल के पीछे दो
विज्ञापन

शवों की सूचना से हड़कंप
बड़ौत। तीन युवक ई-रिक्शा चालक को मलकपुर मिल के पीछे जंगल मेें ले गए। आरोप है कि उन्होंने युवक की ई-रिक्शा, नगदी और मोबाइल लूट लिया। होश मेें आने पर युवक ने पुलिस को सूचना दी है और बताया कि मिल के पास दो शव पड़े हैं। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मलकपुर चीनी मिल के पीछे जंगलों में तलाश की। लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शव मिलने से इनकार किया है। किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बड़ौत का निवासी 15 वर्षीय अहमद ई-रिक्शा चलाता है। उसने पुलिस को सूचना दी कि तीन लोग किराए पर ई-रिक्शा लेकरर मलकपुर ले गए। उन्होंने उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर उससे मोबाइल और 200 लूटे। उसने पुलिस यह भी बताया कि मलकपुर चीनी मिल के पीछे दो शव पड़े हैं। पुलिस ने किशोर के साथ मिल के पीछे जंगल मेें घंटों तक छानबीन की। एसआई प्रदीप शर्मा ने कांबिग के बाद लौटते हुए बताया कि ई-रिक्शा चालक झूठ बोल रहा है। उसे हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि मामला संदिग्ध है। बताया जाता है कि इसके बड़ा भाई भी पहले से गायब है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें