फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायरिंग झोंकी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रामबाग कॉलोनी से कुंदन पुरी जाने वाली रास्ता को लेकर चल रहा विवाद बुधवार की देर रात्रि और गहरा गया। जब वहां से गुजर रहे एक युवक पर विपक्षी पार्टी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर लोगों में दहशत फैल गई और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, उधर कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया
विज्ञापन

बुधवार की रात्रि में कॉलोनी के बंटी ढाका ट्रैक्टर को लेकर गली से गुजर रहे थे, तभी पार्टी में फायरिंग कर दी, लेकिन बंटी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में कोतवाली प्रभारी ने एसएसआई को मौके पर भेजा और फोन से बातचीत कर आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने कहा फायरिंग की सूचना अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित बंटी ढाका ने फायरिंग करने आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें