बिनौली (बागपत)। विद्युत उपकेंद्र बिनौली पर ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा श्रमिक अचानक आपूर्ति चालू होने से झुलस गया। सहारनपुर जनपद के कुंडा गांव निवासी इमरान बिनौली विद्युत उपकेंद्र पर लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इसी दौरान ठेकेदार के कहने पर एसएसओ मनोज कुमार ने आपूर्ति चालू कर दी। इससे करंट लगने से इमरान नीचे आ गिरा और झुलस गया। उसे बड़ौत के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।