बड़ौत (बागपत)। खत्री गढ़ी में स्थित एक कोचिंग सेंटर पर शुक्रवार दोपहर एक युवती जा रही थी। जैसे ही सेंटर के नजदीक पहुंची तभी बाइक पर खड़े एक युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक उसे धमकाने लगा। इस पर युवती ने साहस दिखाते हुए उसे जोरदार थप्पड़ मारा और शोर मचा दिया। युवती का शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक की तलाश की। मगर वह नहीं मिल पाया। ब्यूरो