फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्याके मामले मे परिजनो ने दी आमरण अनशन की चेतावनी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लंबी कूद के खिलाड़ी विहंश दागी की आत्महत्या के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर खिलाड़ी के परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आमरण अनशन पर बैठेगा। लुहारी गांव को विहंश दागी पुत्र सोदान दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में लंबी कूद का खिलाड़ी था। उसने बीस मई को दिल्ली से आकर खेत में जाकर आत्महत्या कर ली थी, इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई । विहंश के पिता सौदान ने कहा यदि शीघ्र मामले में कार्रवाई नहीं होती और उसके बेटे का मरने का सही कारण पता नहीं चलता तो उनका पूरा परिवार इंसाफ मिलने तक आमरण अनशन पर बैठेगा। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें