बागपत। जिला कारागार में बंद रेप का आरोपी अपने परिजनों पर फोन कर जमानत कराने का दबाव बना रहा है, लेकिन परिजन उसकी जमानत नहीं कराने चाहते हैं। आरोपी की बेटी ने कोतवाली में पत्र भेजकर पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र में पांच साल पहले एक व्यक्ति ने किशोरी के साथ रेप किया । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब वह जिला कारागार में बंद है। रेप के आरोपी की बेटी ने कोतवाली में पत्र भेजकर बताया कि आरोप अपने पिता पर जमानत कराने का दबाव बना रहा है और जेल से फोन करता है। जमानत न कराने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जबकि परिजन उसकी जमानत नहीं कराने चाहते हैं। उसने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।