छपरौली (बागपत)।
बदरखा गांव में विवाहिता की जहर देकर हत्या के मामले में पति समेत छह के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को बदरखा गांव में विवाहिता संतोष की ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने यमुना नदी पर पहुंचकर चिता से महिला का शव उतार लिया था। इस मामले में बिजवाड़ा निवासी मृतक महिला के भाई सुधीर ने पति सत्येंद्र, ससुर रामधारी, सास संतोष, देवर छोटू, ननद अनु व रेनू के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।