फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक दिया नहीं, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पति को तलाक दिए बिना ही पत्नी ने दूसरा विवाह रचा लिया। इतना ही नहीं जब ससुराल वाले शादी रुकवाने के लिए भगौट गांव में महिला के घर पहुंचे तो उन्हें मारपीट कर भाग दिया।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर जनपद के जुनपत गांव निवासी रोबिन पुत्र स्वर्गीय जयचंद ने एसपी को बताया कि तीन मई 2013 को रोबिन और उसके भाई राहुल की चांदीनगर थाना क्षेत्र के भगौट गांव निवासी दो सगी बहनों के साथ शादी हुई । शादी के कुछ दिन बाद ही रोबिन का अपनी पत्नी से विवाद रहने लगा था। ढाई साल पहले रोबिन की पत्नी भी बेटी को लेकर अपने मायके में आ गई थी। महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया । जो बागपत न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें 16 मई को सुनवाई होनी है। 29 अप्रैल 2018 को रोबिन की पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरे युवक से शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर रोबिन अपने भाई और मां के साथ भगौट गांव में शादी रुकवाने के लिए पहुंचे तो महिला के परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर भगा दिया। उन्होंने इस संबंध में थाना चांदीनगर में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें