बागपत। बाघू गांव में मकान को लेकर चल रहे विवाद मेें तेहरे भाइयों सहित 4-5 लोगों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने तमंचे से हवाई फायर भी किया और भाग निकले। इस संबंध में घायल युवक ने कोतवाली में तहरीर दी।
बाघू गांव निवासी घायल नीरज पुत्र स्वर्गीय सोहन पाल का अपने ही तेहरे भाइयों से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह खेत से घर आया तो उसके तेहरे भाई मकान तोड़ रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो 4-5 लोगों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायर भी किया। बाद में युवक को जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गए। इस संबंध में घायल ने कोतवाली में एक महिला सहित तीन को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।