बागपत। बंदपुर गांव के युवक सागर पर तमंचे से हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कश्यप युवा मंच के पदाधिकारी परिजनों से मिले। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खेकड़ा थाने में वार्ता की। जिसके बाद वहां पर दरोगा सरदार सिंह पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंच के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप, सहारनपुर मंडल प्रभारी सुशील कश्यप, मनीष, नीतू कश्यप मौजूद रहे।