फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर के खेतों में किसने छिपाए थे लाठी-डंडे?

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा चेक पोस्ट के पास यमुना खादर में खनन को लेकर हुए बवाल के बाद भी कई राज सामने आ रहे हैं। खनन ठेकेदार पक्ष और किसानों के बीच जिस दिन संघर्ष हुआ, उसी दिन एक खेत में लाठी डंडे छिपाकर रखे। इससे जाहिर है कि झगड़े की पहले से तैयारी थी। वायरल वीडियो में खेत में छिपाए गए लाठी डंडे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निवाड़ा चौकी के पास यमुना खादर हुए बवाल से पहले खनन ठेकेदार पक्ष के लोगों और किसानों के बीच बातचीत का दौर चला। इस बीच कुछ किसानों ने फसल खुद ही काटना भी शुरू किया। इसके बाद बवाल हो गया। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें किसान खेतों से फसल काटते और अधिकारी मौके पर दिख रहे हैं। एक वीडियो में गेहूं के खेत में छिपाए गए लाठी डंडे दिख रहे हैं। बवाल से पहले किसानों से नोकझोंक के दौरान भी लाठी डंडे लहराए थे। निवाड़ा के ग्रामीणों का आरोप है कि खनन ठेकेदार पक्ष के लोगों ने ही यह लाठी डंडे छिपाकर रखे हैं। उन्होंने झगड़े की पहले से तैयारी कर रखी थी। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि हर बिंदु की जांच की जा रही है। वीडियो एकत्र किए जा रहे हैं, जिसकी भी गलती होगा, उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें