बिनौली (बागपत)। अपने भाई की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहे बरनावा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
बरनावा गांव निवासी एहसान उर्फ भुरू पुत्र महमूद ने बताया कि उसके बड़े भाई इलियास की हत्या कर दी। हत्या के मामले में मृतक का पुत्र ही जेल गया । एहसान ने बताया कि वह मुकदमे का वादी है और मुकदमे की पैरवी कर रहा है। आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जिन्होंने उस पर मुकदमे की पैरवी करने पर घर में घुसकर हमला भी किया । अब वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित एहसान उर्फ भुरू ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।