फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। तभी उनके घर पर गांव के दो युवक आए और तमंचों के बल पर उसे अगवा कर गांव में ही सुनसान मकान में ले गए और वहां तमंचे से आतंकित कर गैंगरेप किया था और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इस संबंध में बुधवार को किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें