प्रेमिकाओं को लेकर जाते दो प्रेमी पकड़े, धुनाई
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव से दो युवक अपने प्रेमिकाओं को अलग-अलग बाइक पर लेकर जा रहे थे। पता चलने पर ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया। दोनो युवकों की जमकर धुनाई की। वे दोनों गांव से बाइक भी चोरी करके ले आए थे।
मामला दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सोमवार की शाम दो युवक गांव की ही दो युवतियों को बाइक पर लेकर जा रहे थे। उनका आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा है। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। पीछा करने पर गांव से कुछ ही दूरी पर उनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनकी ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि दोनों युवक, गांव से ही बाइक चोरी कर भाग रहे थे। पता चलने पर बाइक मालिकों को बाइक सौंप दी गई।