चांदीनगर (बागपत)। नलकूप ऑपरेटर शिवकुमार त्यागी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि प्रवीण उर्फ प्रणव स्वरूप ने अपने भांजे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
केहरका गांव निवासी शिवकुमार त्यागी की 15 जुलाई की रात में गोली मारकर हत्या कर शव गढ़ी कलंजरी गांव के जंगल में फेंका। परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस तभी से ही केस का खुलासा करने के प्रयास में लगी है। पुलिस को बुधवार को कामयाबी मिल गई। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ खेकड़ा संजीव सुमन ने बताया पूरणपुर नवादा गांव के प्रवीण उर्फ प्रवण स्वरूप ने अपने भांजे आदेश के साथ मिलकर ऑपरेटर शिवकुमार हत्या की है। एक युवक ने उनको गोली मारते देखा है। चश्मदीद के आधार पर ही केस का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उनके पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारण का पता चलेगा।
प्रणव स्वरूप पर हैं कई केस दर्ज
बागपत। पुलिस के मुताबिक प्रणव स्वरूप पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरणपुर नवादा गांव में ही 15 अगस्त को धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचकर फायरिंग की। इसमें किशोर समेत दो युवक गोली लगने से घायल हुए। आरोपी प्रणव इस केस में भी फरार चल रहा है।