बड़ौत (बागपत)। बावली रोड से सटी कुम्हारों गली में नरेश पाल कोचिंग चलाते हैं, वही लोगों ने गली में गणेश महोत्सव आयोजन किया है। गणेश पूजा में डीजे बज रहा है। कोचिंग सेंटर के मालिक ने डीजे बंद कराने के लिए तार तोड़ दिया। इसे लेेकर हंगामा हो गया। इसके बाद कोचिंग सेेंटर का मालिक छात्राओं को लेकर कोतवाली पहुंचा और गली वालों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने की शिकायत की। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही गली वासी धर्मपाल , पवन, प्रदीप, राम उजाला, कृष्णपाल ने पुलिस को बताया गली काफी संकरण है, गली में कोचिंग सेंटर होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने पुलिस से कोचिंग सेंटर को बंद कराने की मांग की। दूसरी तरफ थाना प्रभारी हरेराम यादव ने कहा शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी