फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली शिकायत केंद्र में तोड़फोड़, स्टाफ से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार को तीन युवकों ने विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र में जेई समेत अन्य कर्मचारियों के बीच गाली-गलौच कर मारपीट की और केंद्र परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जेई ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जेई का मेडिकल कराया।
सोमवार को दोपहर के समय उपभोक्ता विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र में विद्युत बिल जमा करा रहे थे। तभी वहां पर पहले से मौजूद तीन युवकों की जेई इंद्रपाल के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौच शुरू हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई। कर्मचारियों ने मामला शांत कराना चाहा तो युवक उनसे भी उलझ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों को हिरासत मेें लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई टाऊन इंद्रपाल ने कहा आरोपी युवक लगातार मुख्य शिकायत केंद्र में सरकारी कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करते हैं। रोकने पर वे उलझ गया और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर कार्यालय में तोड़फोड़ कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस संबंध में जेई ने युवकों के खिलाफ मुख्य शिकायत केंद्र में तोड़फोड़ कर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट कर घायल करने तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल के लिए जेई को भेजा। इस संबंध मेें अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कहा कर्मचारियों के साथ मारपीट बर्दास्त नहीं होगी। इस मामले में उक्त युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा यदि उक्त युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुआ तो कर्मचारी हड़ताल शुरू करेंगे। दूसरी तरफ आरोपी युवक ने कहा वह किसी काम से शिकायत केंद्र में गया, लेकिन मारपीट करने का आरोप निराधार है। सूत्रों के अनुसार कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता करने के प्रयास में जुट गए हैं। देर रात तक कोतवाली में लोगों की भीड़ एकत्र रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें