मंडी अटेली। चोरी की घटना को अंजाम देकर भागने वाले युवक को कस्बे के लोगों ने धुनाई कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।
रविवार देर रात एक चोर पुराने ताजपुर बस स्टैंड पर चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था। कस्बावासी उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। वो अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग स्थित खानाबदोश बस्ती में छुपने का प्रयास कर रहा था तो कस्बावासियों ने उसे धर दबोचा। कस्बावासियों ने पहले तो उसकी धुनाई की, उसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।