फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग गई विवाहिता, पति को दो महीने बाद चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसका पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। पति जब फोन करता था तो पत्नी सामान्य तरीके से बात करती थी। दो महीने तक पति को अहसास ही नहीं हुआ कि पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। युवक जब घर लौटा तो हकीकत का पता चला। युवक के मुताबिक विवाहिता का प्रेमी उन्हें कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देता है। युवक ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर पत्नी वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने करीब डेढ़ साल पहले यहीं की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। बताया कि उस वक्त वह रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करता था। पत्नी को बीमार मां की देखभाल के लिए घर पर छोड़ दिया था। युवक के मुताबिक शादी के करीब चार महीने बाद एक मई 2018 को विवाहिता अपने प्रेमी संग भाग निकली। इसके बावजूद वह पति से फोन पर सामान्य तरीके से बात करती रही। युवक जब दो महीने बाद घर लौटा तो उसे मामले की जानकारी हुई। उसने बताया की पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा तो गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि पत्नी का प्रेमी अकसर उन्हें रास्ते में रोककर गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें