बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत - बुढ़ाना मार्ग पर लौहड्डा पुलिया के पास बुधवार की रात्रि में बाइक से अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरनगर जाते समय तीन बाइक पर सवार सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोक कर पांच हजार की नगदी और बाइक लूटकर ले गए। सूचना पर 100 पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को आसपास तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगेे। पीड़ित दंपती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
लूट का शिकार हुए नवीन पुत्र रामबीर गांव गोयला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। नवीन बुधवार को अपनी पत्नी के साथ बड़ौत शादी में शामिल होने आए, शादी के बाद पत्नी के साथ जब वे अपने गांव लौट रहे थे तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर लौहड्डा पुलिया के पास एक बाइक पर सवार तीन शस्त्र बदमाश मिले और उन्होंने तमंचे के बल पर दंपती को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उनसे पांच हजार की नगदी, बाइक लूट ली और बड़ौत की ओर भाग निकले। एक व्यक्ति को रुकवाकर उसके मोबाइल से उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। नवीन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।