फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने महिला को दी मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने महिला को दी मारने की धमकी
विज्ञापन

बागपत। कचहरी में मुदकमे की पैरवी करने आई महिला को पति ने मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी प्रेेरणा शर्मा ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले मोदीनगर के रहने वाले युवक से हुई थी। उसके पति की दूसरी शादी थी। पति ने पहली पत्नी को तलाक दे रखा है। पति ने पहली शादी के बारे में कुछ नहीं बताया। शादी के बाद इसके बारे में पता चला तो पति उसके साथ भी झगड़ा करने लगा। मारपीट से तंग आकर वह कई माह पहले बेटे के साथ मायके आ गई थी। उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को वह कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने आई थी। आरोपी है कि पति ने उस पर फैसले का दबाव बनाया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने कचहरी चौकी पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति को हिदायत देकर छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिदायत दी गई। यदि इसके बाद भी उसने धमकी दी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें