फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी जावेद (24) पुत्र आमिर अपने साथी हसीन पुत्र नफीस व फहीम पुत्र नफीस के साथ बाइक से नजीबाबाद से बिजनौर आ रहा था। बिजनौर के करीब वीएसडी स्कूल के पास उनकी बाइक बिजनौर की ओर से नजीबाबाद जा रही पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जावेद को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप का पीछा किया, लेकिन पिकअप हाथ नही लग पाई। पुलिस ने पिकअप को पकड़वाने के लिए नजीबाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। हादसे की सूचना मिलते की मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें