बड़ौत (बागपत)।
कोतवाली पुलिस ने खेड़ा इस्लामपुर गांव में दो बाइकों पर शराब तस्करों द्वारा लाई जा रही 20 पेटी देसी शराब को पकड़ लिया। इस दौरान मौका पाकर तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने शराब छोड़ कर भागने तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोतवाल राकेश कुमार सिंह को रविवार को सूचना मिली की कि हरियाणा से दो युवक बाइकों पर अवैध रूप से शराब की तस्करी कर आ रहे है। इस सूचना पर उन्होंने खेड़ा इस्लामपुर गांव में पुलिस टीम को भेजकर चेकिंग अभियान चलवाया। पुलिस टीम चेकिंग अभियान चल रही थी, तभी बाइक से अवैध रूप से हरियाणा से शराब ला रहे तस्कर बाइक और शराब छोड़कर भाग निकले। पुलिस टीम ने शराब तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लगे। पुलिस ने शराब माफियाओं की बाइक को सील कर शराब को कब्जे मेें ले ली।