फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पूछा नाम, फिर सब्जी विक्रेता को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गोठरा-घिटोरा मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक ने सब्जी विक्रेता को गोली मार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने पहले नाम पूछा, उसके बाद गोली चला दी। हमलावर हवा में तमंचे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल के साले ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। इस वारदात के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के घसौली गांव निवासी नौशाद पुत्र नसीरूद्दीन गांव-गांव में बाइक पर सब्जी बेेचता है। वह 30 साल से रटौल गांव में अपनी ससुराल में परिवार सहित रहता है। नौशाद ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर ढाई बजे के लगभग सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। गोठरा और घिटोरा मार्ग पर पहले से ही खड़े तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया। उससे नाम पूछते हुए कहा कि हिंदू हो या मुस्लिम। जब उसने नाम बताया तो उस पर तमंचे तान दिए। उसके साथ गाली गलौच की। एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर खेकड़ा थाना पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल के साले अरशद ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी। घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें