दोघट (बागपत)। दाहा गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर कक्षा 11 की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दाहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। वह शनिवार को घर पर अकेली थी तभी पड़ोसी युवक घर में घुस गया और छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर चला गया। परिजनों के घर पहुंचकर पर छात्रा ने घटना की जानकारी दी। छात्रा का पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो पिता के साथ भी आरोपी के परिजनों ने मारपीट की। पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का बिनौली सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया।